3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid -19 : भारत में कोरोना के नए केसों में आई 6% की कमी, 24 घंटे में 446 की मौत

देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 96,982 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,26,86,049 हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 6 Apr 2021, 10:53 AM IST

corona cases

कोरोना मरीजों की संख्या में आंशिक गिरावट के संकेत।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। राहत की बात यह है कि एक दिन पहले की तुलना में पिछले 24 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या में 6 फीसदी की कमी आई है। कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या में भी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के 96,982 नए मामले सामने आए। जबकि रविवार को कोरोना के 1.03 लाख से ज्यादा मामले सामने आए थे और 478 लोगों की मौत हुई थी। सोमवार को कोरोना संक्रमण से 446 लोगों को मौतें हुई हैं।

इलाज के बाद 50,143 घर लौटे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 96,982 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना इलाज के बाद स्वस्थ होकर 50,143 लोग घर लौटे हैं। जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से 446 लोगों की मौतें हुई हैं।

कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,26,86,049

नए मामलों के साथ कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,26,86,049 हो गई है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1,17,32,279 है। जबकि कोरोना के सक्रिय मामले 7,88,223 हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,65,547 हो गई है।

दूसरी तरफ कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 8,31,10,926 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।