15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid-19 : कोरोना मरीजों की संख्या 90 लाख पार, 24 घंटे में 564 लोगों की मौत

  कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 90,50,598। इलाज से ठीक होने वालों की संख्या 84,78,124।
less than 1 minute read
Google source verification
coronavirus

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 90,50,598।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप जारी है। इस बीच हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से जारी ताजा जानकारी के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 46,232 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 90,50,598 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से पीड़ित 564 लोगों ने दम तोड़ दिया। अब कोरोना से मरने वालों की कुल आंकड़ा 1,32,726 हो गया है। वर्तमान में देशभर में कोविद.19 के 4,39,747 सक्रिय मामले हैं। इन लोगों का इलाज देश के अलग.अलग अस्पतालों में चल रहा है।

20 नवंबर तक 13,06,57,808 सैंपल टेस्ट

जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 49,715 लोग इलाज के बाद घर वापस लौट चुके हैं। अब इलाज से ठीक होने वालों की संख्या 84,78,124 हो गई है। वहीं भारतीय औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने 20 नवंबर तक 13,06,57,808 कोरोना सैंपल टेस्ट किए। इनमें से 10,66,022 सैंपल टेस्ट शुक्रवार को किए गए हैं। बता दें कि दिल्ली में पिछले घंटे में 118 लोगों की मौत हुई है।