10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

सुरक्षाबलों द्वारा शोपियां में पांच आतंकियों को मार डालने के बाद से घाटी में रोज किसी न किसी आतंकी मुठभेड़ का सिलसिला अभी भी जारी है।

2 min read
Google source verification
terror attack

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और आतंकियों के बीच एक बार फिर से गोलीबारी की खबरें आ रही हैं।जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ शनिवार अल सुबह शुरू हो गई।समाचार एजेंसियों के अनुसार के सुरक्षा बलों द्वारा इस क्षेत्र में आतंकवादियों के सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ शुरू हुई।

शादी से पहले ही लालू यादव के घर पहुंचा GOOD NEWS, इस टोटके ने कर दिया कमाल

सीआरपीएफ के जवानों द्वारा घेर लिए जाने पर आतंकियों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी जिससे एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने अभी कम से कम दो आतंकियों को घेर रखा है। हालांकि और भी आतंकियों के छुपे होने की संभावना से इंकार नही किया जा रहा है।दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।

ऑपरेशन आल आउट से सहमे आतंकी

बता दें कि सुरक्षा बलों द्वारा शोपियां में पांच आतंकियों को मार डालने के बाद से घाटी में रोज किसी न किसी आतंकी मुठभेड़ का सिलसिला अभी भी जारी है। शोपियां एनकाउंटर के एक दिन बाद बुधवार को कश्मीर घाटी के बारामुला में सुरक्षाबलों ने लश्कर ए तैयबा के बड़े मॉड्यूल का पता लगाया था। तब सुरक्षाबलों ने बारामुला से लश्कर के 6 आतंकियों को पकड़ा था। सुरक्षाबलों ने एक गुप्त सूचना पर बारामुला में आतंकियों की तलाश में एक लावारिस घर पर छापा मारा और आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। इन आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए लश्कर के आतंकी पिछले सप्ताह बारामूला में तीन स्थानीय लोगों की हत्या में शामिल थे।

बता दें की इन दिनों कश्मीर में आतंकी घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है। इसके साथ ही आतंकियों की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।बीते दिनों शोपियां में हुए एक एनकाउंटर में बुरहान गैंग के आतंकी सद्दाम के साथ-साथ मुहम्मद रफी भट्ट, बिलाल मौलवी और आदिल मलिक को भी मार दिया गया था । इसमें मुह्हमद रफ़ी भट्ट कश्मीर युनिवर्सिटी का प्रोफेसर था।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग