25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चक्रवात अम्फान के खतरे पर राहुल गांधी की अपील, कांग्रेसी कार्यकर्ता रहें मदद को तैयार

- सुपर साइक्लोन 'अम्फान' ( amphan ) 20 मई को ओडिशा ( Odisha ) और पश्चिम बंगाल में दस्तक देे सकता है - राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने दोनों राज्योंं के कार्यकर्ताओं से मदद के लिए तैयार रहने की अपील की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 19 May 2020, 7:21 PM IST

rahul gandhi appeals

राहुल गांधी ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है

नई दिल्ली। सुपर साइक्लोन 'अम्फान' ( Amphan ) अगले 24 घंटों में भारत के तटीय इलाकों पर दस्तक दे सकता है। इससे भारत में ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का खतरा लगातार मंडरा रहा है। हालांकि इस खतरे से निपटने के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने कमर कस रखी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से एक अपील की है।

राहुल गांधी की कार्यकर्ताओं से अपील

राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वो लोगों को तूफान के खतरे के बारे में सचेत करें। राहुल ने अपील की है कि वो लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद करें। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कोरोना संकट के बीच ‘अम्फान’ तूफान देश में आ रहा है। मैं पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे अपने आसपास के लोगों को खतरे की चेतावनी दें और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद करे।' अंत में उन्होंने सभी के सुरक्षित रहने की कामना की।

NDRF की दोनों राज्यों में तैयारी

आपको बता दें कि अम्फान तूफान को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 20 मई को ये पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश के हटिया द्वीप के बीच के तटों से गुजरेगा। यहां टकराने से पहले इसकी गति 155 से 165 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। साथ ही, बीच-बीच में इसके 180 किलोमीटर प्रतिघंटा का रफ्तार पकड़ने की भी संभावना है। खतरे को देखकर NDRF ने पहले ही तैनाती कर दी है।

पश्चिम बंगाल में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कोलकाता, हुगली, हावड़ा, दक्षिण और उत्तर 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में बड़े पैमाने पर तबाही की चेतावनी दी है।