17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
Video: स्मॉग की चपेट में देश की राजधानी, लगातार बिगड़ी रही हवा की गुणवत्ता
Play video

Video: स्मॉग की चपेट में देश की राजधानी, लगातार बिगड़ी रही हवा की गुणवत्ता

Video: स्मॉग की चपेट में देश की राजधानी, लगातार बिगड़ी रही हवा की गुणवत्ता
Google source verification

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। बुधवार के बाद गुरुवार को फिर दिल्लीवाली स्मॉग की मोटी चादर में उठे। गुरुवार सुबह एनसीआर के कई इलाकों में स्मॉग के कारण धुंध छाई रही, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। लोधी रोड पर सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 272 दर्ज किया गया, जो खराब कैटेगरी में आता है। केंद्र सरकार की ओर से संचालित सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) ने बुधवार को ही कह दिया था कि दिल्ली-एनसीआर में हवा का स्तर आने वाले 1-2 दिनों में और खराब हो सकता है।
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को स्मॉग से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। गुरुवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में स्मॉग की मोटी चादर बिछी रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।