19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर

नरेला के इंडिस्ट्रियल एरिया में बड़े हादसे की जानकारी आग लगने की खबर से आसपास के लोगों में मचा हड़कंप सूचना पर पहुंची दमकल की 12 गाड़ियां, आग बुझाने का प्रयास जारी

less than 1 minute read
Google source verification
delhi police

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रह-रह कर आग लगने की खबरे सामने आ रही हैं। अभी करोल बाग स्थित एक पांच मंजिला होटल में लगी भीषण आग का मामला शांत नहीं हुआ था कि मंगलवार को नरेला के इंडस्ट्रियल एरिया में बड़े हादसे की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की एक जूते की फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना तभी पुलिस कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल की 12 गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

राष्ट्रीय राजधानी में आग की यह पांचवीं बड़ी घटना

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में आग की यह पांचवीं बड़ी घटना है। हाल ही में दिल्ली के करोल बाग स्थित एक होटल अर्पित पैलेस में आग लगने की जानकारी सामने आई थी। इस हादसे में 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं, हादसे का शिकार लोगों में तीन विदेशी भी बताए जा रहे हैं। जबकि 15 फरवरी की सुबह एक नेल पॉलिश फैक्ट्री में लगी आग में कम से कम 9 मजदूर झुलस गए। जानकारी के अनुसार तड़के 2.48 बजे दिल्ली फायर सर्विस नियंत्रण कक्ष को पश्चिमी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल इलाके की एक नेल पॉलिश फैक्ट्री में आग की सूचना मिली थी। आग को बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची, यह आग एक रासायनिक कंटेनर से शुरू हुई थी।

हादसे में 9 घायल

इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए थे, जिनकी पहचान बबलू (20), छोटू (21), राम सिंह (21), कन्हैया (21), जग्गी (22), पप्पू (22), रवि (25), होली लाल (28) व बीरपाल (40) के रूप में हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग