25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब Corona Patients के घर के बाहर नहीं लगाए जाएंगे पोस्‍टर, दिल्ली सरकार का फैसला

Coronavirus संकट के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला Delhi High Court के बताया अब Corona Patients के घरों के बाहर पोस्टर चस्पा करने पर लगाई रोक पहले से लगे पोस्टर को हटाने के आदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 3 Nov 2020, 2:57 PM IST

Coronavirus in India

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल इस फैसले के तहत अब कोरोना मरीजों ( Corona Patients ) के घरों के बाहर पोस्टर नहीं लगाया जाएगा। ये जानकारी केजरीवाल सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायाल को कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दी है।

इस दौरान सरकार ने बताया कि जो मरीजों सेल्फ आइसोलेशन के तहत भी अपने घरों में हैं उनके घरों के बाहर भी किसी भी तरह का पोस्टर चस्पा नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार के फैसले के तहत ही कोरोना रोगियों की पहचान के तहत उनके घरों के बाहर पोस्टर लगा दिया जाता था। ऐसा देशभर के अन्य राज्यों में होता है।

बिहार में चुनाव के बीच पीएम मोदी की हुुंकार, जानें उनके भाषण की 10 बड़ी बातें

पहले लगे पोस्टर भी हटाए जाएंगे
कोरोना के तेजी से बढ़ रहे नए मामलों के बीच दिल्‍ली सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि कोरोना मरीजों के घर के बाहर लगाए जाने वाले पोस्‍टर लगाने पर रोक लगा दी है । इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने ये भी आदेश दिया है कि जिन मरीजों के घर के बाहर पोस्‍टर चस्‍पा किए गए हैं उन्‍हें तुरंत निकाला जाए।

पोस्टर लगाने की ये थी वजह
अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीज चाहे अस्‍पताल में भर्ती हो या घर में आइसोलेशन में हो उसके घर के बाहर कोरोना पॉजिटिव का पोस्‍टर चस्‍पा किया जाता था। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह थी कोरोना के प्रसार को रोकना।

मरीजों को आने लगीं परेशानियां
कोरोना मरीजों के घरों बाहर पोस्टर लगाए जाने के चलते उन्हें भी कई तरह की परेशानियों का सामने करना पड़ा था। इसकी वजह से कई कोरोना मरीजों को बाद में कई तरह की मुश्किलें सामने आती थीं। कई लोग कोरोना मरीजों से ठीक होने के बाद भी बात करने से कतराने लगे थे।

करवा चौथ पर पूजा के दौरान वास्तु का रखें खास ध्यान, मिलेगा विशेष वरदान, इन हस्तियों के लिए व्रत का पहला मौका

कहीं रोजगार का संकट भी खड़ा हुआ तो कहीं घरों पर सामान देने वालों मना कर दिया।