25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Assembly Polls: PM Modi की हुंकार, डबल युवराज पर तंज से लेकर कांग्रेस पर वार तक जानें भाषण की 10 बड़ी बातें

Bihar Assembly Polls बिहार में तीसरे चरण के प्रचार में जुटे PM Modi विरोधियों पर बोला तीखा हमला तो गिनाईं एनडीए सरकार की उपलब्धियां कोरोना काल में मतदान के लिए वोटरों समेत चुनाव आयोग को दी बधाई
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 3 Nov 2020, 2:01 PM IST

PM Modi Rally in Bihar

बिहार में चुनावी रैली को संबोेधित करते पीएम मोदी

नई दिल्ली। बिहार ( Bihar Assembly polls ) में 3 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान जारी है, लेकिन इस बीच राजनीति दलों की नजर तीसरे चरण पर टिकी हैं। यही वजह है कि तीसरे और अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रचार के जरिए पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंकने में जुटी है। इसी कड़ी में मंगलवार को पीएम मोदी ( PM Modi ) ने अररिया और सहरसा में चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में डबल इंजन की सरकार से लेकर जंगलराज और कांग्रेस पर तीखे हमले तक पीएम मोदी ने एक के बाद एक जमकर चुनावी शब्द बाण चलाए। आईए एक नजर डालते हैं उनके संबोधन की 10 बड़ी बातों पर।

बिहार चुनाव में मतदान के दौरान डिप्टी सीएम ने लाइन तोड़कर किया मतदान, ये हस्तियां भी पहले दिखा चुकी हैं VIP Culture

1. कोरोना काल में दुनिया को संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी के बीच बिहार की जनता का हौसला ये साबित करता है कि यहां की जनता कितनी जागरूक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की इतनी बड़ी ताकत, लोकतंत्र के प्रति हर बिहारी का इतना बड़ा समर्पण ये पूरे विश्व के लिए एक भरोसा जगाने वाली घटना है। बिहार की धरती से चुनाव आयोग, प्रशासन के कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के जवानों का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं।

2. 'डबल युवराजों' पर वार
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, बिहार की जनता से मतदान के जरिए साफ कर दिया है कि उन्होंने जंगलराज और डबल युवराज को सिरे से नकार दिया है।

3. बिहार में हार रहा घोटाला
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि- बिहार में बिहार में परिवारवाद हार रहा है, रंगबाजी-रंगदारी हार रही है। बिहार में घोटाला हार रहा है। यहां चुनाव का मतलब सिर्फ हिंसा से था। लेकिन अब जनता सबक सिखा रही है।

4. मतदान नहीं मत छीना जाता था
बिहार की जनता वो दिन नहीं भूल सकती है जब चुनाव को मजाक बना दिया जाता था। यहां मतदान नहीं होता था बल्कि मत को छीन लिया जाता था।

5. कांग्रेस के पास नहीं 100 सांसद
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस देशवासियों से झूठे वादे किए। गरीबी हटाएंगे, रोजगार देंगे लेकिन सरकार आने पर एक भी काम नहीं किया। नतीजा ये हुआ कि अब लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर भी कांग्रेस के पास 100 सांसद नहीं है।

6. डबल इंजन से विकास को दी गति
अपने संबोधन में एक बार फिर पीएम मोदी ने डबल इंजन की सरकार का जिक्र किया। उन्होंने कि डबल इंजन की सरकार ने बिहार में विकास को गति दी। बीते दस वर्षों में प्रदेश में उन्नति हुई है। एक बार फिर बिहार की जनता डबल इंजन को ताकत देगी और दोबारा सत्ता पर काबिज करेगी।

7. ढाई करोड़ ऋण बिना गारंटी के आवंटित
सहरसा में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा मुद्रा योजना के तहत बिहार में करीब ढाई करोड़ ऋण बिना गारंटी के आवंटित किए जा चुके हैं। इसमे भी करीब पौने 2 करोड़ तो हमारी महिला उद्यमी हैं। 50 लाख से अधिक साथी ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार इस योजना के तहत लोन लिया है। बाकी अपने व्यवसाय को बढ़ा रहे हैं, उनका विस्तार कर रहे हैं।

8. पीएम ने बताई चुनाव जीतने की वजह
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि- कुछ लोगों को ये दिक्कत होती है कि मोदी चुनाव क्यों जीतता है। ऐसे लोगों को बताना चाहूंगा कि मैं चुनाव इसलिए जीतता हूं क्योंकि मैं माताओं-बहनों की चिंताएं दूर करने का काम करता हूं। गरीबों पर जीवन खपाता हूं, यही वजह है कि मुझे इनका आशीर्वाद मिलता है।

9. पक्के घरों का वादा
पीएम मोदी ने अपने भाषण में एक बार फिर पक्के घर देने का वादा दोहराया। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में गैस सिलेंडर पहुंचा, ये दशक पाइल लाइन पहुंचाने का है। पिछले दशक में शौचालय दिया और पक्की छत देने का वक्त है।

कोई पीठ, कोई गोद तो कोई मीलों साइकिल चलाकर पहुंचा वोट डालने, जानें इस बार क्यों खास है इनकी कोशिश

10. वोकल फॉर लोकल ने बदली जिंदगी
पीएम मोदी ने कहा कोरोना काल के दौरान आत्मनिर्भर भारत अभियान ने कई जिंदगियों को बदला है। लोकल फॉर वोकल के साथ कई कलाकारों को पहचान मिली है। उनके उत्पादों को वैश्विक पहचान मिल रही है।