
वाल्मीकि बस्ती में लगी आग पर फायर टेंडर ने 2 घंटे में काबू पाया।
नई दिल्ली। दिल्ली के तुगलकाबाद ( Tughlakabad ) वाल्मीकि बस्ती ( Valmiki colony ) इलाके की झुग्गियों में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात भयंकर आग ( Heavy fire ) लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। आग की डर से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि आग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना में 120 झुग्गियां जल गईं।
आग की सूचना मिलने के तत्काल बाद फायर ब्रिगेड ( Fire Brigade ) की टीम मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद दिल्ली फायर टेंडर ( Fire Tender ) ने आग पर काबू पा लिया।
दिल्ली के डिविजनल फायर ऑफिसर एसके दुआ ( Divisional Fire Officer Sk Dua ) ने बताया कि फायरकर्मियों को आग की सूचना रात को डेढ़ बजे के करीब मिली। इसके बाद तुरंत 22 फायर टेंडर को रवाना कर दिया गया।
एसके दुआ ने बताया कि सुबह 3:30 बजे आग पर काबू पाया गया। आग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन 120 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।
बता दें कि 26 मई की रात को भी तुगलकाबाद के ग्रामीण इलाके में झुग्गियों में जबरदस्त आग लग गई थी। उक्त घटना में 700 झुग्गियां जल गई थीं। इस घटना में दर्जनों फायर टेंडर को आग बुझाने के काम पर लगाया गया था। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में फायरकर्मियों को सफलता मिली थी।
Updated on:
03 Jun 2020 12:15 pm
Published on:
03 Jun 2020 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
