गौरतलब है कि CAA के विरोध में 24 फरवरी को दिल्ली दंगाइयों ने हिंसा भड़काई थी। पहले ताहिर हुसैन के मकान और फिर शिव विहार में जमकर बवाल काटा गया। कई लोगों की मौत हुई थी और मकानों, स्कूलों, दुकानों को तबाह कर दिया गया था। वहीं, इस हिंसा में IB अधिकारी अंकित शर्मा की भी हत्या हुई थी। इस हत्या के आरोप में आप पार्षद ताहिर हुसैन ( Tahir Hussain ) को आरोपी बनााय गया है। ताहिर हुसैन के खिलाफ भी पुलिस ने आरोप पत्र दायर किया है। पुलिस के मुताबिक, ताहिर हुसैन ने अकंति शर्मा की हत्या की साजिश रची और उसे मार दिया गया। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।