31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: वकीलों की ‘गुंडागर्दी’ के खिलाफ सड़कों पर उतरी पुलिस, मांग रही है सुरक्षा

दिल्ली पुलिसकर्मी इस घटना में वकीलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 5 Nov 2019, 11:48 AM IST

delhi_police_2.jpeg

नई दिल्ली। दो दिन पहले दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और दिल्ली पुलिस के बीच हुई मारपीट की घटना पर अब घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों ने वकीलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को 10 बजे के आसपास ही दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों ने आईटीओ स्थित पुलिस हेडक्वार्टर के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिसवालों की मांग है कि वकीलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मांग के साथ पुलिस हेडक्वार्टर के सामने पुलिसवाले 'जस्टिस' की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस कर रही है सुरक्षा की मांग

इसके अलावा प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मी सुरक्षा की मांग करते हुए ये कह रहे हैं कि दिल्ली का पुलिस कमिश्नर किरण बेदी और दीपक मिश्रा जैसा होना चाहिए। वैसे ये बड़े दुर्भाग्य की बात है कि नागरिकों को सुरक्षा देने वाली पुलिस ही सुरक्षा की मांग कर रही है। पुलिसवालों ने हेडक्वार्टर के आसपास विरोध प्रदर्शन में पोस्टर भी लगाए हैं। इस प्रदर्शन में रिटायर पुलिसकर्मी भी शामिल हुए हैं। प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों का कहना है कि इस वर्दी के अंदर हम भी इंसान हैं। हम पर हमला क्यों किया जा रहा है, हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

डीसीपी ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा

हालांकि अभी तक इस मामले में वकीलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिसवालों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए डीसीपी ने कहा है कि पुलिसकर्मियों की नाराजगी बिल्कुल बेकार नहीं जाएगी, लेकिन पुलिसवालों से हम अपील करते हैं कि वो काम पर वापस लौट जाएं।

दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन ने भी किया विरोध प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के अलावा पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन विकासपुरी में भी चल रहा है। तीसरी बटालियन के पुलिसकर्मियों ने यहां भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया है। दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन वो है जो जेल से कैदियों को कोर्ट लाने ले जाने का काम करती है और कोर्ट में जो लॉकअप होते हैं उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होती है। आज पूरी बटालियन के लोगों ने हाथों में काली पट्टी बांध ली है वे वकीलों की हिंसा का विरोध कर रहे हैं।

तीस हजारी कोर्ट में हुआ था झगड़ा

आपको बता दें कि दो दिन पहले तीस हजारी कोर्ट में पार्किंग विवाद को लेकर वकीलों की भीड़ ने कुछ पुलिसवालों की पिटाई कर दी थी, जिसके बाद ये घमासान साकेत और कड़कड़डूमा कोर्ट तक पहुंच गया था। इन जगहों पर भी वकीलों ने पुलिसवालों की पिटाई की थी।