
नई दिल्ली। फिजां में घुलते जहर के कारण दिल्लीवासियों को सांस लेना मुश्किल हो गया है। बीते कुछ दिनों से बारिश और तापमान में हल्की गिरवाट के से दिल्ली की हवा कुछ सुधरी जरूरी है। प्रदूषण में कमी आई है, लेकिन अभी भी ये स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। शुक्रवार को भी पराली के धुएं के कारण दिल्ली की आबोहवा बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई। खबरों के अनुसार, शनिवार सुबह आठ बजे दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 ( PM 10 – 450, PM 2.5 – 303 ) दर्ज हुआ । वहीं वजीरपुर में AQI ( PM 10 – 450, PM 2.5 – 303 ) 319 देखा गया। नरेला, जहांगीरपुरी, श्रीनिवासपुरी में भी AQI 300 के करीब पहुंच गया। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में AQI 201 से 300 के बीच रिकॉर्ड हुआ। हालांकि करीब तीन बजे अधिकतर जगहों के AQI 200 के नीचे ही दर्ज किए गए। बता दें कि सूचकांक शून्य से 50 तक होने पर हवा को ‘अच्छा’, 51 से 100 होने पर ’संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 से ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है। बीते तीन हफ्ते से दिल्ली और आसपास के इलाकों में पॉल्यूशन स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच चुका था।