नई दिल्ली. देश में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन में करीब चार माह तक सड़कों पर न तो ज्यादा ट्रैफिक और ना ही ट्रैफिक रूल तोडऩे वाले ज्यादा लोग थे। कोरोना के डर से लोग घरों से भी कम निकलते थे। बावजूद इसके साल 2020 में ट्रैफिक नियमों को तोडऩे में कमी की बजाय 30 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। यह रिपोर्ट दिल्ली पुलिस ने जारी की है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान घातक सड़क हादसों में 19 फीसदी की कमी आयी है। राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में भी सड़क हादसों में भारी कमी आयी है।