16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूरदर्शन के भवन में लगी भीषण आग, FM रेडियों का प्रसारण हुआ बंद

दूरदर्शन के भवन में लगी भीषण आग, FM रेडियों का प्रसारण हुआ बंद

2 min read
Google source verification
building

दूरदर्शन के भवन में लगी भीषण आग, FM रेडियों का प्रसारण हुआ बंद

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला दूरदर्शन भवन में आग लगने का सामने आया है। मुंबई के वर्ली स्थित दूरदर्शन प्रसारण केंद्र की बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से एफएम रेडियो का प्रसारण बंद कर दिया गया।


दूरदर्शन की बिल्डिंग में आग लगने की सूचना पर दमकर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार, दूरदर्शन प्रसारण केंद्र की बिल्डिंग मुंबई के वर्ली में स्थित है। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे बिल्डिंग के दूसरे माले में आग लग गई।


आग दूरदर्शन केंद्र में एफएम रेडियो के ट्रांसमिशन सेंटर में लगी। आग लगने की वजह से एफएस रेडियो का प्रसारण बंद कर दिया गया है। बिल्डिंग में आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया गया। आग किस वजह से लगी, इसका कारण अब तक पता नहीं चल सका है। वहीं, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

चार दिन में दूसरी आग लगने की घटना
माया नगरी से वैसे तो लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन पिछले चार दिन में ये दूसरी बड़ी घटना है जिससे दहशत का माहौल बन गया। सोमवार को अंधेरी स्थित कामगार हॉस्पिटल में भीषण आग लगने के घटना में 8 लोगों की मौत हो गई थी। बुधवार की दोपहर को माटुंगा लेबर कैम्पस में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए थे। रात 11 बजे के करीब नरिमन पाइंट स्थित ट्रायडेन्ट होटल में आग लगने की घटना हुई थी। उसके बाद कुछ ही समय में माझगाव स्थित अफजल होटल में आग लगने की घटना घटी।