14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहारः कोसी नदी में नाव पलटने से 8 की मौत, सात को बचाया गया

शादी समारोह में शिरकत कर लौट रहे 15 लोग कोसी नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने सात बचा लिया जबकि 8 की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
Kosi river

पटनाः बिहार के भागलपुर में रविवार का दिन काला साबित हुआ। नवगछिया थाना क्षेत्र के रामनगर बिंदटोली में एक बड़ा हादसा हो गया। कोसी नदी में नाव डूबने के आठ लोगों की मौत हो गई है। नाव में 15 लोग सवार थे। नाव डूबने के बाद सात लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है लेकिन मृतक के शवों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया हैं। मृतक लोगों में लक्ष्मण महतो, राजू, सोनी कुमारी, खुशबू कुमारी, निलेश कुमार, गुंजा कुमारी और रीता कुमारी सहित एक अन्य शामिल हैं। सुरक्षित निकाले गए कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों के शव की तलाश
हादसे के शिकार हुए ये लोग कोसी नदी के पार अंधरी बिंद टोली में शादी का भोज खाने गए थे। ये सभी लोग मछली पकडऩे वाली एक छोटी सी नाव पर सवार होकर कोसी नदी को पार कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। गोताखोर नदी में डूबे लोगों की तलाश में लगे हुए हैं। हादसे में मरने वालों के परिवार में कोहराम मच गया है।

ये भी पढ़ेंः नर्मदा की बीच धार में यात्रियों से भरी नाव पलटी, 8 डूबे और फिर हुआ ये

ऐसे बिगड़ा नाव का संतुलन
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि नाव छोटी थी और उस पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। तेज हवा की वजह से नाव का संतुलन बिगड़ गया जिससे नाव पलट गयी। नदी के पास मौजूद लोगों ने नाव को पलटते देखा तो वे उन्हें बचाने में जुट गये। यह घटना रविवार करीब 3.30 बजे की बताई जा रही है। जिन लोगों को बचाया गया है उनका नाम भिखारी महतो, अमृता कुमारी, सीता देवी, विद्या देवी, अंकुश कुमार है। इसके अलावा मुंगेर की रहने वाली दो बहनों को भी बचाया गया हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग