मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी के दो साल पूरे होने पर इसे पूरी तरह सफल बताया और कहा कि सबसे बड़ी सफलता सिर्फ यही है कि महिलाएं अब पूरी तरह खुश हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से कई फायदे हुए हैं। शराबबंदी अभियान के दो साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के साथ कानून व्यवस्था भी हर हाल में लागू होगी। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता फैला रहे लोगों को कतई कामयाबी नहीं मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी से रौनक लौटी है।महिलाएं अब बहुत खुशहाल हैं। महिलाओं को इस बात से बहुत खुशी है कि उनके पति अब शराब पीकर नहीं बल्कि घर के लिए सब्जी और सामान लेकर लौटते हैं।