11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Farmer Protest : सिंघू, मनियारी, सबोली सहित कई सीमाएं सील, ट्रैफिक पुलिस ने की वैकल्पिक मार्ग से जाने की अपील

लामपुर, सफियाबाद, सिंघू स्कूल और पल्ला टोल टैक्स मार्ग से जाने की सलाह दी। राकेश टिकैत ने कहा - हम सरकार से गद्दी छोड़ने की भी मांग कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
kisan andolan

कृषि कानूनों पर सरकार और किसानों के बीच तनातनी जारी।

नई दिल्ली। कृषि सुधारों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन जारी है। इस बीच बारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त कमिश्नर ने किसानों के आंदोलन और सुरक्षा को देखते हुए ऐहतियातन सिंघू, पियाउ मनियारी, सबोली, औचंदी सीमाएं बंद कर दी हैं। जबकि लामपुर, सफियाबाद, सिंघू स्कूल और पल्ला टोल टैक्स सीमाएं पहले की तरह खुली हैं। इस क्षेत्र से जाने आने वाले लोग इस वैकल्पिक मार्ग का उपयोग यातायात के लिए कर सकते हैं। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर ट्रैफिक ने लोगांं से राष्ट्रीच राजमार्ग 44, आउटर रिंग रोड और जीटीके रोड पर न जाने की सलाह दी है।

कृषि कानूनों को वापस ले सरकार

बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसान अंदोलन जारी है। इस मुद्दे पर सरकार और किसानों के लिए तनातनी जारी है। बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। ऐसा न करना सरकार के लिए महंगा भी साबित हो सकता है। किसान सरकार से गद्दी छोड़ने की भी मांग कर सकते हैं।