
नवी मुंबई : ONGC के प्लांट में भीषण आग, अभी तक 5 लोगों की मौत
नई दिल्ली। मुंबई से बड़ी खबर आ रही है। नवी मुंबई के उरण में ONGC के प्लांट में भीषण आग लग गई है। आग लगने से मरने वालों की संख्या पहुंचकर 7 हो गई हैं। इसमें तीन CISF के जवान, 2 ONGC के कर्मचारी और दो दमकल कर्मचारी शामिल हैं। वहीं 8 लोग आग में झुलस गए हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि गैस प्रोसेसिंग प्लांट में सुबह 7 बजे आग लगी है। प्लांट के स्टॉर्म वाटर ड्रोनेज में आग लगी। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती गया है।
आग पर नहीं पाया गया काबू
फिलहाल गैस सप्लाई सिस्टम को बंद कर दिया गया है। प्लांट और आसपास के पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। लेकिन कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग की लपटे इतनी तेजी से फैल रही है । आग के कारण आसपास इलाके में बड़ी मात्रा में धुआं फैला है।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। वहीं ONGC ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि हालत सब सामान्य है। गैस को दूसरी लाइन में डायवर्ट कर दिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले महीने अगस्त में मुंबई के गोरेगांव के इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में अचानक आग लग गई थी। रासायनिक फर्मासेटिकल के सामान रखे हुए थे। जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ था।
Updated on:
03 Sept 2019 12:46 pm
Published on:
03 Sept 2019 09:15 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
