10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर के कोविड-19 अस्पताल में आग, नौ को दूसरी जगह किया शिफ्ट

Highlights दो मरीजों के जलने की चोटें भी सामने आई है। नौ मरीजों को दूसरी मंजिल पर शिफ्ट किया।
less than 1 minute read
Google source verification
Coronavirus in Gwaliors

ग्वालियर के एक COVID-19 अस्पताल में आग।

नई दिल्ली। ग्वालियर के एक COVID-19 अस्पताल में तड़के आग लग गई। ये आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। एडीएम किशोर कन्याल के अनुसार अस्पताल की तीसरी मंजिल पर ये आग लगी है। इस दौरान नौ मरीजों को दूसरी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया है। दो मरीजों के जलने की चोटें भी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में वह अस्पताल की लापरवाही की भी पड़ताल कर रही है। यह एक कोरोना अस्पताल है, इस दौरान भगदड़ के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

मीडिया से बातचीत में ग्वालियर एडीएम का कहना है कि शनिवार तड़के आग कोविड-19 अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी थी। उस दौरान वार्ड में 11 मरीज थे। आग की सूचना पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस दौरान स्टाफ ने फुर्ति दिखाते हुए नौ मरीजों को दूसरी मंजिल पर शिफ्ट किया। दो मरीज आग से झुलसे हैं।