कार्यक्रम में जस्टिस केएम जोसेफ ने प्लेबैक सिंगर येशुदास का गाया मशहूर सॉन्ग- मधुबन खुशबू देता है, सागर सावन देता है जीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है...' गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जस्टिस केएम जोसेफ ने कहा कि यह उनका हिंदी में मलयालम टच है। उन्होंने पहला गाना मलयालम फिल्म 'अमरम' का गाया। बता दें कि य गाना मछुआरों पर केंद्रित था। जस्टिस केएम जोसेफ ने कहा कि बाढ़ आने पर सबसे पहले मछुआरे ही बचाव के लिए आगे आए, इसलिए उनके लिए ये गीत है। साथ ही जस्टिस केएम जोसेफ ने कहा कि वे इस मंच पर हैं, इसका श्रेय जस्टिस कुरियन जोसेफ को जाता है। उन्होंने फोन किया कि आपको गीत गाना है। ये हमारे संविधान की खूबसूरती है कि सब एक हैं।