
नई दिल्ली। आज पूरे देश में फ्रेंडशिप मनाया जा रहा है। कोई अपने पुरुष दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप मना रहा है तो कोई महिला दोस्त के साथ फ्रेंडशिप-डे मना रहा है। ज्यादातर लोग अपनी महिला मित्रों के साथ दोस्ती के इस दिन को मनाते हैं। इसका कारण यह है कि महिला मित्र पुरुष मित्रों की भावनाओं को अच्छे से समझती हैं। यदि आपकी कोई महिला मित्र नहीं है तो इन टिप्स को आजमाकर आप भी महिला मित्र बना सकते हैं...
बातचीत से करें शुरुआत: किसी महिला या युवती से दोस्ती करना आसान काम नहीं है। इसके लिए बातचीत से शुरुआत करें। बातचीत से महिला की पसंद-नापसंद जानने में मदद मिलेगी। साथ ही आप बातों ही बातों में अपने दिल की बात बता सकते हैं।
दोस्ती से शुरुआत करें: किसी भी रिश्ते को शुरू करने के लिए दोस्ती सबसे अच्छा माध्यम है। किसी महिला या युवती से दोस्ती करने का भी ये अच्छा माध्यम है। बातचीत शुरू होने के बाद सबसे पहले दोस्ती करें। शुरुआत में ही प्रपोज करने की जल्दबाजी न करें।
आंखों से इशारे न करें: यदि आपको कोई युवती पसंद है तो उसे अपनी नजरों से आकर्षित करें। आंखों से किसी भी प्रकार का गलत इशारा न करें। ऐसे इशारे करने से लड़कियों के मन में गलत धारणा पैदा हो सकती है।
मदद के लिए तत्पर रहें: लड़कियों को मदद करने वाले लड़के ज्यादा पसंद आते हैं। इसलिए जिस भी लड़की को आप पसंद करते हैं, सबसे पहले उसकी जरूरत पडऩे पर मदद करें। यदि आप किसी लड़की को अपनी दोस्त बनाना चाहते हैं तो उसकी पसंद का ख्याल रखें।
गलत आदतों से बचें: कई लड़के लड़कियों को आकर्षित करने के लिए ड्रिंक या स्मोक करने लगते हैं, लेकिन इससे बचें। लड़कियों को गलत आदतों वाले लड़के पसंद नहीं आते हैं।
बहाने बनाने से बचें: यदि आपकी महिला दोस्त आपको कोई काम बताती है तो उसे तुरंत करने के लिए हामी भर दें। काम से बचने के लिए कोई बहाना न बनाएं। लड़कियों को बहाने बनाने वाले लड़के पसंद नहीं आते हैं।
Published on:
06 Aug 2017 01:40 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
