
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर चुनावी लहर है। लोकसभा के बाद कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगामी 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होंगे। वहीं, इस साल के अंत तक झारखंड में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं, पुलिस सेवा से वीआरएस लेकर रेजी डुंगडुंग चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वो सिमडेगा सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि वह किस पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए रेजी डुंगडुंग ने कहा कि अभी कई राजनीति दलों से बातचीत जारी है, जल्द ही किसी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की नीतियां गलत नहीं होती। उन्होंने कहा कि सेवा भाव से राजनीति में आया हूं। जनता और आदिवासियों के लिए कुछ करना चाहता हूं।
गौरतलब है कि बुधवार को पुलिस मुख्यालय में एडीजी डुंगडुंग के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। वर्तमान में वह एडीजी वायरलेस के पद पर कार्यरत थे। 32 सालों की पुलिस करियर में डुंगडुंग पटना, धनबाद समेत एकीकृत बिहार के कई जिलों में पुलिस कप्तान रहे। झारखंड गठन के बाद वह गुमला और कोडरमा के एसपी रहे।
Published on:
17 Oct 2019 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
