4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांधी@150: PM मोदी ने राष्‍ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि, आज खुले में शौच से मुक्‍त होगा भारत

देशभर में गांधी जयंती पर कार्यक्रमों का सिलसिला जारी आज पीएम देश को खुले में शौच से घोषित करेंगे मुक्त सोनिया गांधी ने कहा- गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

less than 1 minute read
Google source verification
modigandhi.jpeg

नई दिल्‍ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दुनियाभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में भी गांधी जयंती पर सुबह से ही कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी मौजूद रहे।

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम जाएंगे। अहमदाबाद में वह देश को खुले में शौच से मुक्त घोषित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ 20 हजार से अधिक गांवों के सरपंच मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। गृह मंत्री 2 अक्टूबर, 2019 को नई दिल्ली से गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी से पहले यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, बीजेपी के कार्यकारी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि गांधी जी के योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता है।

बता दें कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती आजराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आज दुनियाभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।