1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोवा के एक पादरी के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव आयोग से की सख्‍त कार्रवाई की मांग

गोवा में धर्म विशेष के खिलाफ नफरत फैलाने का एक मामला सामने आया। भाजपा के मंडल सचिव ने एक पादरी पर लगाया ऐसा करने का आरोप। मंडल सचिव ने चुनाव आयोग से शिकायत कर जांच की मांग की।

2 min read
Google source verification
ec

गोवा के एक पादरी के खिलाफ BJP ने कराई शिकायत दर्ज, चुनाव आयोग से की सख्‍त कार्रवाई की मांग

नई दिल्‍ली। एक तरफ लोकसभा चुनाव प्रचार चरम है तो दूसरी तरफ एक रोमन कैथोलिक पादरी की ओर से गोवा में धर्म और एक राजनीतिक दल के नाम पर लोगों में भय और नफरत फैलाने का मामला सामने आया है। इससे संबंधित एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर उपलब्‍ध है। गोवा भाजपा ने इसे चुनाव आचार संहिता का गंभीर उल्‍लंघन मानते हुए चुनाव आयोग से इस बात की शिकायत की है। भाजपा ने ईसी से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्‍काल कार्रवाई की भी मांग की है।

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया का बड़ा बयान, अब चामुंडेश्‍वरी से नहीं लडूंगा चुनाव

भाजपा ने लगाया भय का माहौल पैदा करने का आरोप

गोवा भाजपा के मंडल महासचिव विष्‍णु नाइक ने एक वीडियो क्लिप का हवाला देते हुए एक धार्मिक संस्‍थान के पादरी द्वारा धर्म विशेष और खास राजनीतिक दल के खिलाफ नफरत और भय का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडिओ क्लिप एक धार्मिक संस्‍थान से जुड़ा है। मंडल महासचिव ने अपनी शिकायत में चुनाव आयोग से तत्‍काल कार्रवाई की मांग की है।

राहुल गांधी के खिलाफ मीनाक्षी लेखी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

आपको बता दें कि इस तरह का मामला गुजरात और कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रकाश में आया था। उस समय ईसाई संस्‍थानों से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा था कि इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। सच यह है कि चुनाव में मत डालने को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम इसाई संस्‍थानों की बैठकों में होता है। उसके बाद यह मामला शांत हो गया था।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Story Loader