7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोवा सरकार ने फैशनपरस्त कपड़े और जींस पहनने पर लगाया प्रतिबंध

गोवा के कला और संस्कृति विभाग ने बिना आस्तीन वाले कपड़े कई जेबों वाली पैंट और जींस पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vikas Gupta

Mar 24, 2015

पणजी। गोवा सरकार ने एक अनोखा आदेश जारी किया है। गोवा के कला और संस्कृति विभाग ने
अपने कर्मचारियों के बिना आस्तीन वाले कपड़े (स्लीवलेस कपड़े), कई जेबों वाली पैंट
और जींस पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। गोवा विधानसभा में मंगलवार को यह जानकारी
दी गई। कर्मचारियों को कार्यालय अवधि के दौरान व आधिकारिक समारोहों में भी सिर्फ
औपचारिक परिधान पहनने का निर्देश दिया गया है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन
में अपने जवाब में कला एवं संस्कृति मंत्री दयानंद मांदरेकर ने कहा कि यह निर्देश
विभाग के निदेशक की ओर से जारी किया गया है ताकि कार्यालय परिसर में शिष्टाचार बना
रहे।

गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्रालय के निदेशक प्रसाद लोलायकर ने कहा
कि कर्मचारियों को सिर्फ औपचारिक परिधान पहनने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें
कार्यालय में काम के दौरान और निदेशालय के आधिकारिक कार्यक्रमों में जींस, कॉरडरॉय,
टी-शर्ट, कई जेब वाली पतलून, बाजू रहित परिधान आदि पहनने से मना किया गया है। ड्रेस
कोड का उल्लंघन करमे वालों पर निगरानी रखने के लिए विभाग के उप निदेशकों को नामित
किया गया है। कुछ हफ्ते पहले ही भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के कई
मंत्रियों ने गोवा में भड़काऊ कपड़े पहनने पर पाबंदी की मांग की थी। उनका दावा था
कि ऎसे कपड़े पहनना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग