
18 आतंकवादियों की लिस्ट जारी।
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच मोदी सरकार ( Modi Government ) ने एक और बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को 18 और लोगों को आतंकवादी घोषित किया है। इस लिस्ट में लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद के बहनोई अब्दुर रहमान मक्की से लेकर मुंबई धमाकों के आरोपियों तक को शामिल किया गया है।
18 लोग आतंकवादी घोषित
गृह मंत्रलाय ने मंगलवार को आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की प्रतिबद्धता जताते हुए यूएपीए अधिनियम के तहत 18 और लोगों को आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल किया है। मंत्रालय का कहना है कि हमारी सरकार आतंकवाद के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति के प्रति प्रतिबद्ध है और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के प्रति संकल्पित है। इस लिस्ट में मुंबई हमले के आरोपी लश्कर-ए-तैयबा के यूसुफ मुजम्मिल, हाफिज सईद के बहनोई, बंबई बम धमाको की साजिश रचने वाला टाइगर मेमन, छोटा शकील, युसूफ अजहर, सैयद सलाहुद्दीन जैसे लोगों को आतंकियों की लिस्ट में शामिल किया है। जिन आतंकियों को लिस्ट में शामिल किया गया है आप भी उनका और उनकी पहचान जान लें।
Published on:
27 Oct 2020 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
