scriptपहाड़ों पर भारी बर्फबारी से दिलकश हुए नजारे, ठंड से बढ़ी लोगों की मुश्किलें | heavvy snowfall in kashmir, uttrakhand and himachal pradesh | Patrika News
विविध भारत

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से दिलकश हुए नजारे, ठंड से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

शनिवार को हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर और उत्‍तराखंड के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई। वहीं दिल्‍ली एनसीआर में रविवार सुबह-सुबह हल्की बारिश पड़ी।

Jan 06, 2019 / 01:48 pm

Saif Ur Rehman

Snow fall

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से दिलकश हुए नजारे, ठंड से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

श्रीनगर। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से जहां नजारे मनमोहक हो गए हैं वहीं इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर और उत्‍तराखंड के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई। वहीं दिल्‍ली एनसीआर में रविवार सुबह-सुबह हल्की बारिश पड़ी। बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
रफ्तार पर लगा ब्रेक
ताजा बर्फबारी से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। जम्मू एवं कश्मीर में रविवार सुबह के न्यूनतम तापमान में भले ही ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है लेकिन श्रीनगर और अन्य कस्बों में लोग फिसलन भरी सड़कों के कारण आवाजाही से बच रहे हैं। शहर और कस्बों में सड़कों पर यातायात नहीं दिखाई दे रहा। जम्मू कश्मीर के बनिहाल में बर्फबारी से यातायात बाधित हुआ है, वहीं जवाहर टनल पर मशीनों से बर्फ हटाई जा रही है। श्रीनगर शहर का रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम का शून्य से 7.9 डिग्री नीचे और गुलमर्ग का शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लेह शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 10.3 डिग्री नीचे और कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 18.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो रात का सबसे कम तापमान रहा। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, कटरा का 9.2 डिग्री, बटोट का शून्य से 0.8 डिग्री नीचे, बनिहाल का शून्य से 0.5 डिग्री नीचे और भदरवाह का 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन मौसम विभाग ने रविवार से 10 जनवरी तक मौसम में सुधार का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी, हिमाचल प्रदेश में 9 जनवरी तक होगी बारिश और भारी बर्फबारी

https://twitter.com/ANI/status/1081615608360435712?ref_src=twsrc%5Etfw

हिमाचल में बुधवार से बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को भी बर्फबारी नदारद रही, तो वहीं लोकप्रिय पर्यटक स्थल मनाली में लगातार दूसरे दिन भी बर्फ गिरी। शिमला, कुफरी और नारंकडा में हुई बर्फबारी ने इन पर्यटक गंतव्यों को और अधिक आकर्षक बना दिया है। हिमाचल प्रदेश की निचली पहाड़ियों में स्थित धर्मशाला, पालमपुर, सोलन, नाहन, बिलासपुर, उना, हमीरपुर और मंडी में बारिश के कारण तापमान गिरा है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार तक राज्य में और बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शिमला में बर्फली हवाओं के कारण तापमान गिरकर 1.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
ठंड की जद में उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी

https://twitter.com/hashtag/HimachalPradesh?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
उत्‍तराखंड में अलर्ट जारी
उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के दूरदराज क्षेत्रों में अगले 36 घंटों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत में भी अगले 36 घंटों में ओलावृष्टि की संभावना जतायी गई है।
https://twitter.com/ANI/status/1081569397699833856?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Miscellenous India / पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से दिलकश हुए नजारे, ठंड से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो