
जिन नेताओं के खिलाफ केस दर्ज है, उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी।
नई दिल्ली। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन हिंसा फैलाने के आरोपी किसान नेताओं के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय सख्त रुख अपना लिया है। फिलहाल गृह मंत्रालय ने आरोपी किसान नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस को लुकआउट नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि जिन नेताओं के खिलाफ केस दर्ज है, उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जाए। गृह मंत्रालय से मिले निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है।
इसके साथ ही आरोपी किसान नेताओं का पासपोर्ट भी जब्त किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस सूची में योगेंद्र यादव और राकेश टिकैत का नाम भी शामिल है।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने हिंसा मामले में 25 से ज्यादा एफआईआर दर्ज कर 20 किसान नेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। एफआईआर में 37 किसान नेताओां के नाम हैं। इन किसान नेताओं को पुलिस ने तीन दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर रैली के संबंध में सिमझौते को तोड़ने के लिए जिन नेताओं को नोटिस जारी किया है उनमें योगेंद्र यादव, बलदेव सिंह सिरसा, बलबीर एस राजेवाल सहित कम से कम 20 किसान नेता शामिल हैं।
Updated on:
28 Jan 2021 11:42 am
Published on:
28 Jan 2021 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
