
आंशिक रूप से झुलसे श्रीनिवास को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करया।
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के रंगारेड्डी जिले के एक व्यक्ति ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। स्थानीय पुलिस ने इस घटना के तत्काल बाद आंशिक रूप से झुलसे व्यक्ति को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि बाढ़ की वजह से फसल की बर्बादी और अपने नेता की गिरफ्तारी के से परेशान श्रीविवास।
श्रीनिवास रंगारेड्डी जिले के याचारम मंडल के तामलानीगुडेम के मूल निवासी है। भारी बारिश की वजह से फसल बर्बाद होने के बाद सरकार की ओर से मुआवजा ने मिलने से परेशान था। इस बीच बीजेपी नेता की गिरफ्तारी के बाद से वो काफी निराश था।
बता दें कि आंध्र प्रदेश के हैदराबाद सहित कई जिलों में भारी और बाढ़ की वजह से इस बार बड़े पैमाने पर फसल की बर्बादी हुई है। रंगारंड्डी जिले के किसान भी फसल बर्बाद होने से कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस बीच सरकार की ओर से कोई राहत न मिलने से विरोध प्रर्शन का सिलसिला भी जारी है।
Updated on:
01 Nov 2020 03:45 pm
Published on:
01 Nov 2020 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
