
नई दिल्ली। यह खबर सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो ऑफिस में काम करते हैं। उन लोगों के लिए खासतौर पर जिनके ऑफिस में पंचिंग मशीन है। अगर आप अपने ऑफिस की पंचिंग मशीन से परेशान है कि आप ऑफिस टाइम पर नहीं पहुंच पाते। जिससे आपकी सैलेरी कट जाती है, तो आपके लिए यह खबर एक दम खास है। क्योंकि कुछ लोगों ने इसका हल ढूंढ लिया है। यूपी के मुरादाबाद जिले में मुरादाबाद कोर्ट रोड़ पर मनोकामना मंदिर के पास इस तरह की मुहर बनाने की तकरीबन आधा दर्जन दुकाने हैं। यहां दुकानदार फिंगर प्रिंट स्कैन कर के महज 20 से 30 मिनट में आपके फिंगर प्रिंट मुहर तैयार कर देते हैं।
वहीं के एक दुकानदार ने बताया कि वह खुद अब तक दो हजार से ऊपर मुहर बना चुका है। फिंगर प्रिंट वाली मुहर बनवाने वाले लोगों में सबसे ज्यादा सरकारी कर्मचारी और शिक्षक है। इस दुकानदार ने बताया कि उनके पास हर दिन कई लोग आते हैं। इससे फायदा यह होता है कि वह अपने फिंगर प्रिंट का वह मुहर अपने ऑफिस में किसी भरोसेमंद कलीग को दे देते हैं। जिससे फायदा यह होता है कि वह कलीग आपकी गैर हाजरी में आपके अंगूठे के इम्प्रेशन को बायोमेट्रिक मशीन पर लगा देते हैं। जिससे आपकी अटेंडेंस शॉर्ट होने का खतरा नहीं होता व आपकी उपस्थिति बनी रहती है।
इस मुहर की खास बात यह है कि यह मुहर सिर्फ 250 रुपये में बन जाती है। इसके अलावा इसे बनने में महज 20 से 30 मिनट ही लगते हैं। यह मुहर आपके फिंगर प्रिंट को पूरी तरह से स्कैन कर लेती है। जिससे आप अपने ऑफिस में अपनी गैर-मौजूदगी में इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन जिस तरह धड़ल्ले से यह मुहर बनाई जा रही हैं, यह कहना गलत नहीं होगा कि इससे अपराध जगत को बढ़ावा मिलेगा। और अपराधी वर्ग इसका इस्तेमाल गलत तरीके से करेंगे।
Published on:
30 Sept 2017 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
