पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा, 'पीटीआई कोर कमिटी पीएम मोदी समेत सार्क के नेताओं को बुलाने पर विचार कर रही है। जल्द ही इस बारे में कोई निर्णय लिया जा सकता है।' उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का इमरान की जीत पर उनको फोन करना एक अच्छा कदम है। इसका स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी को बुलाने के बारे में विदेश मंत्रालय और पार्टी से विचार विमर्श करके फैसला किया जाएगा।'