मैसूर. कभी देश का सबसे स्वच्छ शहर रहे मैसूर में एक मूक जानवर के साथ बुरे व्यवहार की खबर आई है। मैसूर में एक दुकानदार ने एक चूहे को चारों पैरों को एक प्लास्टिक के डिब्बे से बांधकर सजा दी है। इतना ही नहीं दुकानदार ने उसे छड़ी से पीटा भी है। इसका एक वीडियो जारी हुआ है। इसमें दुकानदार चूहे को छड़ी से पीटते हुए कह रहा है कि बता क्या अब मेरी दुकान से चावल खाएगा..अनाज खाएगा। दरअसल दुकानदार चूहे से परेशान था। चूहा रोज उसकी दुकान में रखे सामान के बोरों को काटता था, जिससे उसका काफी नुकसान होता था। दुकानदार का कहना है कि चूहे ने सिर्फ अनाज ही नहीं खाया उसका दूसरा अन्य नुकसान भी किया है, जिससे उसको काफी आर्थिक हुआ है। जिस समय वीडियो बनाया जा रहा है। उस समय दुकानदार रमन्ना का दोस्त कह रहा है कि हम इस वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक लगा देंगे तो यह और अच्छा लगेगा।