14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बैंको से मांगी लिस्ट, आपके पैसों पर नजर

आयकर विभाग ने अपनी वेबसाइट पर जो नई विंडो लगाई है उसके जरिए आयकर विभाग आपके द्वारा जमा की गई सारी रकम पर नजर रख सकता 

2 min read
Google source verification

image

Rakesh Mishra

Nov 12, 2016

ATM did not come from money deposits in banks

ATM did not come from money deposits in banks

नई दिल्ली। ब्लैकमनी पर नजर रखने के लिए सरकार ने 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को बंद कर दिया है और अब सरकार ने साफ कर दिया है कि जो भी लोग अपनी आय की सीमा से बहुत ज्यादा पैसा बैंक में जमा कराने आएंगे उन पर इनकम टैक्स विभाग की नजर रहेगी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बैंकों से कहा है कि 2.5 लाख से ज्यादा पुराने नोट जमा करने जो लोग आ रहे हैं कि उनकी सूचना भेजी जाए। गौरतलब है कि इससे पहले यह सीमा सालाना 10 लाख रुपए थी।

हालांकि सरकार ने कह दिया है कि बैंकों में 2.5 लाख रुपए तक के जमा पैसे पर आईटी विभाग कोई कार्रवाई नहीं करेगा लेकिन इसके पीछे भी एक सच्चाई है जो आपको जानना बेहद जरूरी है। फिलहाल सरकार की तरफ से 2.5 लाख रुपए जमा करने वालों के ऊपर कोई पूछताछ ना होने की बात कही जा रही है, लेकिन इससे कितने ऊपर की रकम जमा की जाएगी इसको लेकर कुछ साफ नहीं कहा गया है।

आयकर विभाग ने अपनी वेबसाइट पर जो नई विंडो लगाई है उसके जरिए आयकर विभाग आपके द्वारा जमा की गई सारी रकम पर नजर रख सकता है और वो भी ऑनलाइन माध्यम से। तो अगर आपकी जमा की गई रकम तय सीमा से ज्यादा है तो आपको कुछ सवालों का जवाब ऑनलाइन ही देना होगा।

सरकार ने हर पहलू पर ध्यान रखते हुए इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट पर नई विंडो का ऑप्शन निकाला है जिस पर बड़े-बड़े कैश जमा करने वालों की जानकारी रखी जाएगी। पहले सिर्फ 10 लाख रुपए से ऊपर के डिपॉजिट करने पर बैंक आयकर विभाग को सूचना देते थे, लेकिन अब सब कुछ ऑनलाइन हो गया है।

हो सकती है पूछताछ
2.5 लाख रुपए तक की रकम जमा कराने के बाद अगर ये रकम इनकम से मेल नहीं खाती तो पूछताछ हो सकती है। मसलन आपकी सालाना इनकम 2 लाख रुपए है और अचानक आप बैंक में 2.5 लाख रुपए की रकम 500-1000 रुपए के नोटों के रूप में जमा कराते हैं तो आपसे भी पूछताछ हो सकती है।

आरबीआई और सरकार की बैठक
कैश की कमी होने के बाद लोगों को हो रही परेशानी को आसान करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने रिजर्व बैंक के साथ बैठक बुलाई है। बाजार में नई करंसी तो उतार दी गई है लेकिन तेजी से इसका संचार न होने की वजह से लोगों को लेन-देन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। सराकर और आरबीआई बैठक कर इसी परेशानी का हल निकालने की कोशिश करेंगे।

रांची के अस्पताल में मिल रहा मुफ्त इलाज
कैश को लेकर देशभर में मची हलचल के बीच रांची के एक अस्पताल में लोगों को मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। अस्पताल के डॉ. चंदन कुमार ने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम मोदी ने एक बोल्ड कदम उठाया है, इसलिए 10 नवंबर से लोगों को फ्री इलाज दिया जा रहा है, जो कि 13 नवंबर तक जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें

image