
India becomes the fastest corona vaccination country, know how many days 100 million doses applied
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। वहीं एक बार फिर से तेजी के साथ संक्रमण फैलने से चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। लिहाजा, भारत समेत तमाम देशों में एहतियाती कदम उठाते हुए लॉकडाउन या कर्फ्यू लागू किया जा रहा है। इसके अलावे भी अन्य कई तरह की पाबंदियां लगाई जा रही है।
इन सबके बीच दुनियाभर में तेज गति से कोरोना टीकाकरण अभियान को चलाया जा रहा है। भारत में भी काफी तेजी के साथ वैक्सीनेशन किया जा रहा है। यही कारण है कि भारत दुनिया में सबसे तेज गति से कोरोनी टीकाकरण करने वाला पहला देश बन गया है।
भारत में रविवार को लोगों को दी गई वैक्सीन खुराक का आंकड़ा 10 करोड़ पार कर गई। भारत में औसतन हर दिन वैक्सीन की 35 लाख से अधिक खुराक लगाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देशभर में अब तक 15,17,963 सत्रों में वैक्सीन की 10,15,95,147 खुराक लगाई जा चुकी है।
इनमें से 90,04,063 हेल्थकेयर वर्कर्स (HCWs) शामिल हैं, जिन्होंने पहली खुराक ली है और 55,08,289 हेल्थवर्कर्स हैं जिन्होंने दूसरी खुराक ली है। इसके अलावा 99,53,615 फ्रंटलाइन वर्कर्स (FLWs) ने पहली खुराक ली है, जबकि 479,209 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी खुराक ली है। 60 साल से अधिक आयु वाले 3,96,51,630 लोगों ने पहली खुराक ली है, जबकि 18,00,206 लोगों ने दूसरी खुराक ली है। वहीं, 45 से 60 साल के आयु वर्ग के 3,02,76,653 लोगों ने पहली खुराक और 6,41,482 लोगों ने दूसरी खुराक ली है।
भारत बना सबसे तेज टीकाकरण करने वाला देश
आपको बता दें कि भारत सबसे तेज गति से टीकाकरण करने वाला देश बन गया है। भारत ने कोरोना टीकाकरण के मामले में अमरीका, ब्रिटेन और चीन समेत सभी देशों को पछाड़कर दुनिया का पहला देश बन गया है।
भारत में अब तक सबसे कम समय में कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक दी गई है। भारत के अलावा अमरीका और चीन दो देश हैं जहां अब तक वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक दी गई है। लेकिन खास बात ये है कि भारत ने ये मुकाम सिर्फ 85 दिनों में हासिल किया है। जबकि अमरीका को 10 करोड़ खुराक लगाने में 89 दिन लग गए, जबकि चीन को 102 दिन लग गए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अमरीका में 85 दिन में 9 करोड़ 20 लाख से अधिक डोज लगाए गए थे, जबकि चीन ने 6 करोड़ 10 लाख से अधिक और ब्रिटेन ने 2 करोड़ 10 लाख से ज्यादा टीके लगाए थे। बता दें कि भारत में कोरोना वैक्सीन की अब तक (10 अप्रैल तक) 10 करोड़ 15 लाख 95 हजार 147 डोज दी गई है। पिछले 24 घंटों में 35 लाख 19 हजार 987 डोज लगाई गई है। जिसमें से 42,553 सत्रों में 31,22,109 लोगों को पहली खुराक और 3,97,878 लोगों को टीका की दूसरी खुराक दी गई।
Updated on:
11 Apr 2021 05:52 pm
Published on:
11 Apr 2021 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
