कब शुरू होगी ट्रेन?
ट्रेन कब शुरू होगी, इसको लेकर रेल मंत्रालय ने कहा कि उपनगरीय रेल समेत नियमित ट्रेन सवाएं अगले नोटिस तक दोबारा शुरू नहीं की जाएंगी। रेलवे ने कोरोना के चलते उपजे हालातों के कारण यह फैसला लिया है। ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय की अनुमति भी जरूरी होगी। हालांकि, मंत्रालय ने नोटिफिकेशन में साफ कहा है कि वर्तमान में चल रही 230 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में कोई बदलाव नहीं होगा। बता दें कि इससे पहले रेलवे ने 12 अगस्त तक नियमित ट्रेनों का संचालन रद्द किया था।