6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीनी एयरलाइंस की सस्ती उड़ान भारतीयों को लुभा रही

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में करीब 20 से 25 हजार रुपये का अंतर

2 min read
Google source verification

image

rohit panwar

Dec 25, 2016

chinese airlines Indian

chinese airlines Indian

नई दिल्ली. चीनी एयरलाइन कंपनियों की सस्ती उड़ान भारतीयों को लुभा रही है। अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के मुकाबले इनके टिकटों की दरों में 20 से 25 हजार रुपये का अंतर है। ऐसे में भारतीय इनकी फ्लाइट्स से अमरीका, कनाडा से लेकर यूरोप व एशिया के मुल्कों की यात्रा करना पसंद कर रहे हैं।

भारतीयों यात्रियों की संख्या बढ़ी

इतना ही नहीं, बीते कुछ सालों में चीनी एयरलाइंस की सेवा लेने वाले भारतीयों की संख्या तेजी से बढ़ी है। दिल्ली की आशिमा जैन बताती हैं कि मुझे लॉस एंजेलिस जाना था। मुझे चाइना की साउथर्न एयरलाइन से सफर करने का मौका मिला। किराया महज 58 हजार रुपये था। वहीं अन्य एयरलाइन कंपनियां का टिकट 65 हजार रुपये से शुरू होता है। उधर, थोमस कूक कंपनी के ग्लोबल बिजनेस ट्रैवल विभाग के प्रमुख इंदवर रस्तोगी कहते हैं कि इसके पीछे दो वजह हैं। एक तो कम कीमत। दूसरा चीनी कंपनियां भारतीय एयरलाइंस कंपनियों के मुकाबले आरामदायक सफर का अनुभव देती हैं। इनमें सीट बेहतर हैं। इसके अलावा कई उड़ानों में व्यंजन परोसे जाते हैं।

क्या है दोनों देश में करार

भारत और चीन के बीच उड़ानों को लेकर समझौता है। इसके तहत दोनों मुल्कों की एयरलाइन कंपनियों की फ्लाइट्स एक दूसरे के देशों में सप्ताह में 42 उड़ान भर सकती हैं। इन उड़ान के दौरान अधिकतम दस हजार यात्रियों को ही सफर कराया जा सकता है। चीनी कंपनियां तो इसका पूरा इस्तेमाल कर रही है मगर एयर इंडिया जैसी देसी एयरलाइंस सप्ताह में केवल 1280 यात्रियों को ही सफर करने का मौका देती हैं। इसके अलावा हांगकांग की कैथे पैसिफिक और कैथे ड्रेगन कंपनियों की फ्लाइट्स भारत के छह शहरों में हफ्ते में 48 उड़ान भरती हैं।

एशियाई कंपनियों को मिल रही चुनौती

सिंगापुर एयरलाइंस (भारत) के जनरल मैनेजर डेविड लिम कहते हैं कि चीनी कंपनियों से न सिर्फ भारतीयों कंपनियों को बल्कि एशिया की अन्य एयरलाइंस को बहुत ज्यादा चुनौती मिल रही है। कॉम्पिटेशन लगातार बढ़ता जा रहा है। उधर, एविएशन इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि टिकट की कम कीमत अकेल वजह नहीं है, सुविधाएं और सेवाएं में महत्वपूर्ण होती हैं।


टिकट का कितना दाम

दिल्ली से सिडनी

चाइना साउथर्न- 44,500 रुपये
एयर इंडिया- 69,000 रुपये

दिल्ली से ऑकलैंड

चाइना साउथर्न- 48,900 रुपये
एयर इंडिया- 68,400 रुपये
मलेशियन एयरलाइंस- 70,500 रुपये

दिल्ली से टोक्यो

चाइना साउथर्न- 34 हजार रुपये
एएनए- 39 हजार रुपये
थाई- 42 हजार रुपये

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग