कोयंबटूर में इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग एक महीने में दूसरी बार हुई इमरजेंसी लैंडिंग स्मॉग अलार्म के बाद उठाया कदम
नई दिल्ली। देश के दक्षिण राज्य से बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडिगो के विमान की कोयंबटूर में आपात लैंडिंग करवाई गई है। शुरुआती जानकारी जो सामने आई है उसमें यही कहा जा रहा है कि कोई तकनीकी समस्या के चलते ये लैंडिंग हुई है। विमान में मौजूद सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
इंडिगो विमान में स्मोक अलार्म के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। आपको बता दें कि स्मोक अलार्म का मतलब है कि विमान में कहीं कोई आग लगने की संभावना है। ये तकनीकी खामी की वजह से ही हो सकती है।
आपको बता दें कि ये इसी महीने में दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग है।
इससे पहले एक नवंबर को ही कुवैत जाने वाली इंडिगो विमान की अन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करवाई गई है। हालांकि उस दौरान धुंध की चेतावनी जारी की गई थी, जिसके बाद विमान की आपात लैंडिंग हुई थी।