17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टेक ऑफ के बाद ही मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट का इंजन हो गया था फेल, 180 यात्री थे सवार

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E565 ने जैसे ही मुंबई-बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी, इस फ्लाइट का इंजन फेल हो गया

less than 1 minute read
Google source verification
Mumbai Bengaluru Flight Emergency landing

IndiGo Flight Emergency landing

मुंबई: मंगलवार देर रात को मुंबई से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। दरअसल, हुआ यूं कि इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E565 ने जैसे मुंबई से बेंगलुरू के लिए उड़ान भरी, इस फ्लाइट का इंजन फेल हो गया। तत्काल ही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस तरह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

180 लोगों की जान थी खतरे में
बताया जा रहा है कि विमान में 180 लोग सवार थे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इंजन के फेल होने की जानकारी पायलट को फ्लाइट के टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद ही हो गई थी। इसके बाद विमान को सुरक्षापूर्वक वापस मुंबई में उतार लिया गया। आमतौर पर इंडिगो की मुंबई-बेंगलूरु फ्लाइट रोज रात साढ़े दस बजे उड़ान भरती है और आधी रात को बेंगलुरु पहुंचती है। डायरेक्टोरेट जर्नल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए ) ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं। बादे में एयरलाइंस की तरफ से तुरंत विमान के यात्रियों के लिए अगली फ्लाइट का इंतजाम किया गया।

फरवरी 2017 में भी हुआ था हादसा
आपको बता दें कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से फ्लाइट की इमरजैंसी लैंडिंग की खबरें आती रहती है। ऐसा ही एक Incident फरवरी 2017 में हुआ था, जब इंडिंगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में आग लगने की वजह से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। ये फ्लाइट भी दिल्ली से बेंगलुरू जा रही थी। उस फ्लाइट में 187 के करीब यात्री सवार थे। इसके अलावा 6 क्रू मेंबर भी फ्लाइट में सवार थे।