1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इकबाल मिर्ची केस: कारोबारी राज कुंद्रा से ईडी ने की पूछताछ

मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत हुई पूछताछगिरफ्तार रंजीत बिंद्रा ने कुंद्रा की कंपनी को दिया था ब्याज मुक्त कर्जकुंद्रा की पत्नी शिल्पा शैट्टी भी इस कंपनी में डायरेक्टर हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 31 Oct 2019, 8:11 AM IST

raj_kundra.jpg

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बुधवार को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर के करीबी सहयोगी दिवंगत इकबाल मिर्ची के साथियों के संबंध में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश हुए। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार- 'कुंद्रा से गिरफ्तार आरोपी रंजीत सिंह बिंद्रा से वित्तीय सौदे के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पूछताछ की जाएगी।'

पीएम नरेंद्र मोदी सऊदी अरब में इन बातों पर की चर्चा

ईडी की कार्रवाई केंद्रीय जांच एजेंसी के एक रियल एस्टेट कंपनी आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के एसेंसियल हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के साथ लेन-देन के खुलासे के बाद हुई है। एसेंशियल हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में कुंद्रा और शेट्टी डायरेक्टर हैं। आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, बिंद्रा की ओर से नियंत्रित की जाती है।

ईडी अधिकारी के अनुसार, आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स ने एसेंशियल हॉस्पिटैलिटी में 44.11 करोड़ रुपए निवेश किए और 31.54 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त कर्ज प्रदान किया। अधिकारी के अनुसार- 30.45 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज एसेंशियल हॉस्पिटैलिटी को अप्रैल 2017 और मार्च 2018 के बीच दिया गया और 117.17 करोड़ रुपए अप्रैल 2016 व मार्च 2017 के बीच दिए गए।

मिशन 2022 के लिए भाजपा के सामने होगी कड़ी चुनौती

अधिकारी के अनुसार- 'कुंद्रा से लेनदेन की प्रकृति के बारे में पूछताछ की जाएगी।' उन्होंने आगे कहा कि कुंद्रा से इस बारे में भी पूछताछ होगी कि क्या वह जानते थे कि बिंद्रा मिर्ची का करीबी सहयोगी था और उसने एसेंशियल हॉस्पिटैलिटी को ब्याज मुक्त कर्ज क्यों दिया।