नई दिल्ली। इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन ( ISRO) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की खोज निकाल ली है।
यह काम चंद्रयान के इस आर्बिटर ने कर दिखाया है, जो चंद्रमा की 100 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर काट रहा है।
हालांकि इसरो अभी तक लैंडर से कोई संपर्क नहीं कर पाया है।

अगर इसरो लैंडर विक्रम से संपर्क साधने में कामयाब हो जाता है तो यह न केवल भारत के लिए अब तक सबसे बड़ी उपलब्धि होगी, बल्कि ऐसा करके भारत एक नया इतिहास रचेगा।
ऐसे में इसरो ने चंद्रयान-2 और विक्रम लैंडर की वीडियो जारी किया है।
इस वीडियो में मिशन चंद्रयान-2 की लॉंचिंग से लेकर लैंडर की चांद की सतह तक पहुंचने और वहां प्रज्ञान रोवर के काम को बेहतरी तरीके से दिखाया है।