नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने चंद्रयान-3 ( Chandrayaan-3 ) को हरी झंडी दे दी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ( ISRO ) के चीफ के. सिवन ने इस बात की जानकारी दी। इस दौरान इसरो चीफ ने बताया कि तमिलनाडु के थुथुकुडी में एक नया स्पेस पोर्ट बनेगा। इसके साथ ही सीवन ने चंद्रयान-2 को लेकर भी नवीन जानकारी दी।