23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू-कश्मीर के त्राल में बादल फटने से काफी नुकसान, बिजली-पानी भी प्रभावित

Jammu Kashmir cloudburst in tral बादल फटने से बिजली और पानी की सप्लाई पर पड़ा असर स्कूल-कॉलेज में घुसा पानी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

less than 1 minute read
Google source verification
jk

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( jammu kashmir ) से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक दिन पहले आतंकी हमले की आशंका के बीच जहां अमरनाथ यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया। वहीं ठीक दूसरे दिन मौसम भी जम्मू-कश्मीर के लिए बुरी खबर लेकर आया। घाटी के त्राल सेक्टर ( cloudburst in Tral ) में बादल फटने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि बादल फटने से इस इलाके के स्कूल और घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

हालांकि इस घटना से फिलहाल की जान जाने की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन संपत्ति के नुकसान के साथ-साथ बिजली और पानी जैसी आधारभूत सेवाओं पर भी जमकर असर पड़ा है।

घाटी में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक तरफ किसी बड़े आतंकी हमले की आशंका बनी हुई है तो दूसरी तरफ मौसम भी लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। त्राल सेक्टर में बादल फटने की घटना तो कमोबेश यही इशारा कर रही है।

त्राल में बादल फटने का सबसे ज्यादा असर हजन गांव में देखने को मिला है। यहां पर घरों से लेकर स्कूल संस्थानों तक काफी नुकसान हुआ है। दक्षिण पुलवामा के त्राल में हुए इस प्राकृतिक आपदा की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग