18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू-कश्मीर: भारत-पाक के बीच हुआ परमाणु युद्ध तो जानें क्या होगा परिणाम?

कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया खिसियाया पाकिस्तान दे रहा अब भारत को परमाणु युद्ध की धमकी बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी मिसाइल का गुरुवार का परीक्षण किया

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Aug 29, 2019

g.png

,,

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया हुआ है। विश्व बिरादरी में अलग-थलग पड़ा खिसियाया पाकिस्तान अब भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दे रहा है।

यही नहीं पाक ने कश्मीर समस्या पर विश्व बिरादरी का ध्यान खींचने के लिए बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी मिसाइल का गुरुवार को परीक्षण किया है।

यह मिसाइल सतह से सतह पर 290 से 320 किलोमीटर तक मारक क्षमता रखती है। इस मिसाइल की खासियत यह है कि यह 700 किलोग्राम विस्फोटक ले जाने में सक्षम है।

पाकिस्तान ने अपनी इस मिसाइल का परीक्षण के लिए अपना कराची एयरस्पेस बंद कर दिया था।

वहीं, पाक मिसाइल परीक्षण के बाद लोगों के मन में यह आशंका उठने लगी कि अगर भविष्य में भारत-पाकिस्तान का युद्ध होता है तो उसका परिणाम आखिर क्या होगा?

दरअसल, भारत पाकिस्तान दोनों ही देश परमाणु हथियार संपन्न हैं। ऐसे में अगर परमाणु युद्ध जैसी स्थिति बनती है तो दोनों ही देशों को भारी त्रासदी झेलनी पड़ेगी।

इसका प्रभाव यह होगा कि 2.10 करोड़ लोग काल के गाल में समा जाएंगे। दरअसल, भारत की जमीन से मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का तोड़ पाकिस्तान के पास भी नहीं है।

अग्नि-3 3000 किमी की रेंज में मार करने में सक्षम है। ऐसे में पाकिस्तान बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी मिसाइल के पास अग्नि-3 का कोई जवाब नहीं है।

यही नहीं भारत के पास अब ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल भी है। यह मिसाइल तल, जल और नभ कहीं से भी दागी जा सकती है। ब्रह्मोस पाक सैन्य ठिकानों को भी अपना निशाना बनाने में सक्षम है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग