21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JNU हिंसा: नकाबपोश लड़की की हुई पहचान, जेएनयू नहीं इस यूनिवर्सिटी की है छात्रा

JNU हिंसा ( JNU Violence ) में दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) का बड़ा खुलासा नकाबपोश लड़की ( Masked Girl ) की दिल्ली पुलिस ने की पहचान

2 min read
Google source verification
masked girl

नकाबपोश लड़की की हुई पहचान।

नई दिल्ली। जेएनयू हिंसा ( JNU Violence ) में अब एक के बाद एक कई अहम खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) लगातार हमलावरों के बारे में चौंकाने वाला खुलासा कर रही है। वहीं, अब पुलिस ने नकाबपोश लड़की ( Masked Girl ) के बारे में बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि नकाबपोश की लड़की की पहचान हो गई है और उसका नाम कोमल शर्मा ( Komal Sharma ) है।

दिल्ली पुलिस ने नकाबपोश लड़की की पहचान करते हुए कहा कि कोमल शर्मा जेएनयू नहीं बल्कि दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा है। पुलिस का कहना है कि वो डीयू में सेकेंड इयर की स्टूडेंट है। फिलहाल, पुलिस कोमल शर्मा से पूछताछ करने के लिए उसकी तलाश कर रही है। वहीं, इससे पहले जेएनयू में 5 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में दिल्‍ली पुलिस ने 9 छात्रों का फोटो सार्वजनिक करके उन्‍हें हिंसा का आरोपी बताया था। अब पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी करके पूछताछ के लिए तलब किया है। आरोपी छात्रों को 13 जनवरी, सोमवार को कमला मार्केट स्थित क्राइम ब्रांच के एसआईटी दफ्तर में पेश होने को कहा गया है।

खबरों मानें तो सभी आरोपियों से जेएनयू हिंसा ममाले में पूछताछ की जाएगी। बता दें कि जेएनयू में 5 जनवरी को कुछ नकाबपोशों ने छात्रों पर हमला कर दिया था। इसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए थे। नौ आरोपी छात्रों में छात्राएं भी शामिल हैं। दिल्‍ली पुलिस ने उन्‍हें भी नोटिस जारी किया है। पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने हिंसक घटना के कई वीडियो से प्राप्त फुटेज की छानबीन करने के बाद संदिग्धों की पहचान की है। यहां आपको बता दें कि जेएनयू में पांच जनवरी को नकाबपोशों के हमले में 30 से अधिक छात्रों और प्रोफेसरों को चोटें आईं हैं। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।