10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में उड़ान भरने से पहले पायलट ने की बड़ी चूक, ‘हाईजैक’ हुआ कंधार जा रहा विमान

शनिवार की दोपहर दिल्ली एयपोर्ट से अरियाना अफगान एयरलाइंस का विमान में कुल 133 लोगों को लेकर कंधार जा रहा था, जो उड़ान भरने से पहले ही 'हाईजैक' हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Nov 10, 2018

Kandahar Flight Hijack Scare

दिल्ली में उड़ान भरने से पहले पायलट ने की बड़ी चूक, 'हाईजैक' हुआ कंधार जा रहा विमान

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब दिल्ली से अफगानिस्तान के कंधार जा रहा एक विमान गलती से 'हाईजैक' हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अरियाना अफगान एयरलाइंस के पायलट ने उड़ान भरते वक्त गलती से हाईजैक बटन दबा दिया। इसके बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने विमान को जांच के लिए रोक दिया। करीब दो घंटे चली जांच के बाद विमान को दोबारा उड़ने की इजाजत दी।

विमान में सवार थे 133 लोग

सूत्रों के मुताबिक शनिवार की दोपहर करीब 3.30 बजे अरियाना अफगान एयरलाइंस के एक विमान में कुल 133 लोग सवार थे। दिल्ली से कंधार जा रहे इस विमान में 124 मुसाफिर और 9 क्रू मेंबर थे। विमान उड़ान भरने ही वाला था कि पायलट की ओर से विमान हाईजैक होने का संकेत इंदिरा गांधी एयरपोर्ट प्रशासन को मिला। मैसेज मिलते पूरे एयरपोर्ट पर खलबली मच गई। सुरक्षा अधिकारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) समेत सुरक्षा में तैनात सभी एजेंसियं ने पूरे रनवे को तुरंत ही अपने कब्जे में ले लिया और अलर्ट जारी कर दिया।

तेज प्रताप के तलाक पर बोले तेजस्वी- निजी सवाल उठाया तो पीएम और सीएम भी नहीं बचेंगे

पायलट ने गलती से दबा दिया हाईजैक का बटन

जांच के बाद पता चला कि विमान के पायलट अपने को-पायलट को अलर्ट के बारे में समझा रहा था। इसी दौरान उसने गलती से हाईजैक की जानकारी अधिकारियों को भेजे जाने वाला बटन दबा दिया और ये मैसेज एयर ट्रैफिक कंट्रोल रुम के पास पहुंच गया। हालांकि लंबी जांच के बाद विमान को रवाना कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग