27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लद्दाख: बर्फीले तूफान में दबे 3 शव मिले, 7 लोगों की तलाश जारी

जम्मू-कश्मीर के लद्दाख इलाके में बर्फीले तूफान की खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार को हुए भारी हिमस्खलन के चलते कई वाहन चपेट में आ गए हैं।

2 min read
Google source verification
avalanche

कश्मीर: लद्दाख में बर्फीला तूफान आने से 10 लोग दबे, राहत कार्य में जुटी आर्मी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के लद्दाख इलाके में बर्फीले तूफान की खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार को हुए भारी हिमस्खलन के चलते कई वाहन चपेट में आ गए हैं। हिमस्खलन के कारण बर्फ में दबे इन वाहनों में 7 लोगों के होने की आशंका जताई गई है। जबकि तीन लोगों के शव बर्फ से निकाल लिए गए हैं। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही इंडियन आर्मी की टीम मौके पर पहुंच गई है। आर्मी की टीम ने यहां राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि मौसम में हो लगातार बदलावों के चलते आर्मी की टीमों को यहां राहत और बचाव कार्य में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बर्फ का पहाड़ खिसकर कर नीचे आ गया

दरअसल, लद्दाख समेत पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फीले तूफानों का क्रम जारी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे लद्दाख में बड़ा हादसा हो गया। यहां खारदुंगला में बीच सड़क पर अचानक बर्फ का पहाड़ खिसकर कर नीचे आ गया। तभी वहां मौजूद कई वाहन और सैलानी पहाड़ की चपेट में आ गए और बर्फ में फंस गए। आपको बता दें कि खारदुंगला दर्रे पर यह दुनिया की सबसे ऊंची सड़क है। यहां का तापमान माइनस 15 से भी कम दर्ज किया जाता है। इस बर्फीले तूफान में कई सैलानियों के बर्फ के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। आर्मी की टीम लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य में जुटी हैं।

अगले 48 घंटों के भीतर भारी बर्फबारी

राहत कार्यों में जुटी आर्मी की टीमों के सामने सबसे बड़ी मुश्किल इस बात को लेकर है कि इस हिमस्खलन की चपेट में आए पर्यटकों के बारे में अभी तक कुछ जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दोनों पहाड़ी राज्यों कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटों के भीतर भारी बर्फबारी जारी रहने की बात कही है।