6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीरः आतंकियों ने ट्रेनी पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या की, कुलगाम से किया था अगवा

सलीम के शव पर गोलियों के निशान मिले हैं। कुछ दिनों पहले ही वे छुट्टी लेकर घर आए थे। सुरक्षा बलों ने बचाने की कोशिश भी की थी।

2 min read
Google source verification
ddsf

कश्मीरः आतंकियों ने ट्रेनी पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या की, कुलगाम से किया था अगवा

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में एक और जवान को आतंकियों ने निशाना बनाया है। शुक्रवार देर रात कुलगाम से अगवा किए गए राज्य पुलिस के एक जवान की आज हत्या कर दी गई है। इन दिनों सलीम कठुआ में ट्रेनिंग ले रहे थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर केस की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सलीम के शव पर गोलियों के निशान मिले हैं। कुछ दिनों पहले ही वे छुट्टी लेकर घर आए थे। सुरक्षा बलों ने बचाने की कोशिश भी की थी।

सुरक्षा बलों की कोशिश नाकाम हुई

आपको बता दें कि वे दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में अपने घर छुट्टी बिताने के लिए आए थे। सुरक्षा बलों ने उन्हें आतंकियों से बचाने के लिए छापेमारी भी की थी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। कश्मीर घाटी में ऑपरेशन ऑलआउट के चलते आतंकियों को बड़ी संख्या में मारा गया, लेकिन आतंक को खत्म करने की कोशिश अभी पूरी तरह से नाकाम ही लग रही है। जिस तेजी से आतंकी मारे जा रहे हैं कमोबेश उसी तेजी से नए आतंकी भी पैदा हो रहे हैं।

जर्मनी: यात्रियों से खचाखच भरी बस में अचानक हमला, 10 लोग घायल

...ऐसे किया था अगवा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहम्मद सलीम शाह नाम के इस जवान को उनके गांव मुतलहामा गांव में स्वचालित हथियारों से लैस तीन-चार आतंकियों ने उनके घर से ही अगवा कर लिया था। इससे पहले घर में घुसे आतंकियों ने परिजनों को एक जगह जमा किया और जवान को साथ चलने के लिए कहा। परिजनों ने विरोध किया आतंकियों का विरोध किया था, लेकिन सभी को जान से मारने की धमकी दी गई और चुप रहने के लिए कहा गया। आतंकियों ने परिजनों को कहा कि पूछताछ के बाद रिहा कर देंगे।

फ्लेक्सी फेयर पर रेलवे को कैग की फटकार, कमाई बढ़ गई लेकिन यात्री घट गए

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग