वहीं , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित केरल के लिए 500 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा का ऐलान किया। है। वहीं , दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल ने केरल में बाढ़ से हुई तबाही के कारण लोगों की सहायता के लिए शुक्रवार को 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। वहीं, केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए बताया कि भयानक तबाही के बाद पटरी पर जीवन को सुचारु रुप से चलाने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायक अपनी एक महीने की सैलरी देंगे और मदद करेंगे।