27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल बाढ़ः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की जूझते लोगों के संयम की तारीफ

केरल में 1924 के बाद आई सबसे भयावह बाढ़ में करीब 370 लोगों के मारे जाने और हजारों लोगों के विस्थापित होने की सूचना है।

2 min read
Google source verification
Kovind

केरल बाढ़ः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की जूझते लोगों के संयम की तारीफ

तिरुवनंतपुरम। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बाढ़ के संकट से जूझ रहे केरल के लोगों द्वारा दिखाए गए संयम की सराहना की। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि राष्ट्रपति कोविंद ने यह टिप्पणी उनके साथ टेलीफोन पर वार्ता के दौरान की। राष्ट्रपति ने टेलीफोन पर राहत कार्यों की जानकारी ली। केरल में 1924 के बाद आई सबसे भयावह बाढ़ में करीब 370 लोगों के मारे जाने और हजारों लोगों के विस्थापित होने की सूचना है।

प्राकृतिक आपदा से सीख लेते हुए तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में आपदा बल वाहन सेवा की शुरुआत की

कई राज्यों ने बढ़ाए हाथ, देशभर से पहुंची मदद

केरल हजारों घरों और हजारों हेक्टेयर में पैदा हुई फसल को नुकसान पहुंचा है। देशभर के कई राज्यों ने केरल बाढ़ पीढ़ितों के लिए राहत राशि का भी ऐलान किया है। इनमें पंजाब, छत्तीसगढ़, बिहार, हरियाणा और गुजरात समेत कई राज्य शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने यह फैसला भी किया है कि उनके सभी विधायक और सांसद अपना वेतन राहत के लिए दान करेंगे। वहीं कांग्रेस ने मोदी सरकार से इस बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की भी मांग की है।

मुजफ्फरपुर कांड: नीतीश सरकार में पूर्व मंत्री दामोदर रावत के बेटे से जुड़े तार, जद-यू ने निकाला

96 सालों में सबसे भयानक केरल का हाल

केरल में बाढ़ के चलते अब तक 370 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। बाढ़ से राज्य सरकार ने बाढ़ के चलते करीब 20 हजार करोड़ रुपए के नुकसान की बात कही है। इसमें करीब 3000 से ज्यादा घरों और तीन हजार हेक्टेयर फसलों को नुकसान पहुंचने की भी बात सामने आई है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार से राहत राशि के रूप में एक हजार करोड़ रुपए मांगे गए थे, लेकिन केंद्र ने 600 करोड़ रुपए दिए हैं।

अटल बिहारी के नाम से जाना जाएगा मॉरीशस का सबसे बड़ा साइबर टावर, पीएम जगन्नाथ ने किया ऐलान