11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lockdown : 5 साल का बच्चा फ्लाइट से अकेले दिल्ली से पहुंचा बेंगलूरु, मां की आंखों से निकले आंसू

दिल्ली से बेंगूलूरु का सफर 5 साल के बच्चे के लिए किसी चुनौती से कम नहीं कहा जा सकता। विहान शर्मा की मां मंजरी शर्मा ने बताया कि उनका बेटा पिछले 3 महीनों से दिल्ली में था। बेंगलूरु एयरपोर्ट ( Bengaluru Airport ) पर अपने बेटे को पास आता देख मां का दर्द बाहर आ गया और आंखों से आंसू छलक पड़े।

2 min read
Google source verification
Vihan and Mother Manjari Sharma

विहान शर्मा की मां मंजरी शर्मा ( Vihan mother Manjari Sharma ) ने बताया कि उनका बेटा पिछले 3 महीनों से दिल्ली में था।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) संकट और लॉकडान के बीच सभी बाधाओं को पार करते हुए 3 महीने बाद 5 साल का विहान शर्मा घरेलू विमान ( Domestic Flights ) सेवाओं का लाभ उठाकर अकेले बेंगलूरु पहुंच गया। इतनी कम उम्र विहान को दिल्ली में तीन महीने तक लगातार मां से दूर रहना पड़ा। इतना ही नहीं दिल्ली से बेंगलूरु मां के पास पहुंचना भी किसी चुनौती से कम नहीं रहा। ऐसा इसलिए कि खौफ के माहौल में दिल्ली से बेंगूलूरु का सफर 5 साल के बच्चे के लिए किसी चुनौती से कम नहीं कहा जा सकता।

बता दें कि करीब 2 महीने कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन ( Lockdown ) की वजह से फ्लाइट सर्विस पूरी तरह बंद रहीं। अब सोमवार यानी आज से फिर फ्लाइट उड़ रही हैं। फिलहाल घरेलू उड़ानों को ही मंजूरी दी गई है। ऐसी ही एक फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु पहुंची। इसमें ही विहान नाम का यह 5 साल का बच्चा भी बैठकर वहां पहुंचा।

विहान शर्मा की मां मंजरी शर्मा ( Vihan mother Manjari Sharma ) ने बताया कि उनका बेटा पिछले 3 महीनों से दिल्ली में था। दिल्ली में वह दादा-दादी के पास था। वह लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंस गया।

घरेूल उड़ान से दिल्ली से अकेले बेंगलुरु पहुंचे विहान को हवाईअड्डे पर लेने के लिए उनकी मां खुद आई थीं। विहान को फ्लाइट स्टाफ ( Flight Staff ) ने उनकी मां तक सुरक्षित पहुंचाया। कोरोना वायरस की वजह से सावधानी बरतते हुए वह अपने बच्चे को गले तो नहीं लगा पाईं लेकिन एयरपोर्ट पर अपने बेटे को पास आता देख मां का दर्द बाहर आ गया और आंखों से आंसू छलक पड़े।

लॉकडाउन के बाद से आज घरेलू फ्लाइट सर्विस शुरू होने के बाद कर्नाटक के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ( International Airport ) पर अबतक दो फ्लाइट उतर चुकी हैं। इनमें से एक दिल्ली से आई थी, जिसमें विहान भी आया।

गाइडलाइन को लेकर एयरपोर्ट पर दिखी सख्ती

केंद्र सरकार ने घरेलू विमान सेवा शुरु करने से पहले गाइडलाइन ( Guideline ) जारी कर दी थी। इस गाइडलाइन के मुताबिक सभी को मास्क और सैनिटाइजर रखना अनिवार्य है। इसके साथ ही बिना आरोग्य सेतु ऐप के किसी को भी एयरपोर्ट पर एंट्री नहीं मिल रही है।

इस बाबत बेंगलुरु एयरपोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर हरि मरार ने बताया कि एयरपोर्ट पर सभी गतिविधियां सामान्य तौर पर चल रही हैं। कोशिश यही है कि कोई भी कर्मचारी किसी यात्री के संपर्क में ना आए। इसके अलावा हर जगह को आधे घंटे पर सैनिटाइज किया जा रहा है, ताकी संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग